Janakpur News:बैंक में नशे में पहुंचा कैशियर, खाताधारक को दिए आधे पैसे… फिर कुर्सी के नीचे जो मिला, उड़ गए सबके होश!

Sanjay Sahu
Janakpur News

Janakpur News:जनकपुर। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के जनकपुर स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक खाताधारक को निकासी की पूरी रकम नहीं मिलने का मामला सामने आया। कैशियर आलोक भूजाबली पर नशे में ड्यूटी करने, खाताधारक को आधी रकम देने और भाजपा मंडल अध्यक्ष से गाली-गलौज करने के आरोप लगे हैं। मामले के सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने कैशियर को तत्काल निलंबित कर दिया।

Janakpur News:3000 रुपये निकालने पहुंचा था खाताधारक

जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर को खाताधारक मणि प्रसाद पाण्डेय अपने खाते से 3000 रुपये निकालने बैंक पहुंचे थे। आरोप है कि कैशियर ने उन्हें केवल 1500 रुपये दिए और पूरी रकम देने की बात कही। जब मणि प्रसाद ने इस पर आपत्ति जताई, तो मामला शाखा प्रबंधक उमेश कुशवाहा तक पहुंच गया।

इसके बाद रकम का मिलान किया गया। दावा है कि बाकी 1500 रुपये कैशियर की कुर्सी के नीचे से मिले। इस घटना के बाद बैंक में मौजूद लोगों के बीच नाराजगी फैल गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष से भी गाली-गलौज का आरोप

मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश यादव बैंक पहुंचे। आरोप है कि शिकायत के दौरान कैशियर ने उनके साथ भी गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। वहीं, बैंक पहुंचे अन्य खाताधारकों ने कर्मचारियों के देर से आने और लंबे समय तक कतार में खड़े रहने की शिकायत भी की।

पुलिस ने की जांच, नशे में होने का आरोप

शिकायत मिलने के बाद जनकपुर पुलिस बैंक पहुंची और कैशियर को थाने ले गई। वहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जांच में 204 मिलीग्राम अल्कोहल मिलने की बात सामने आई है।

Janakpur News:शाखा प्रबंधक उमेश कुशवाहा ने बताया कि कैशियर के संबंध में पहले भी उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी जा चुकी थी। इस बार गंभीर मामला सामने आने के बाद तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है। बैंक प्रबंधन के अनुसार, मामले में विभागीय जांच की जाएगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। घटना ने बैंक में ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं और कर्मचारियों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *