Bacheli News: बचेली में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 18,750 रुपये नकद और 4 बाइक जब्त

Sanjay Sahu
Bacheli News

Bacheli News: फकरे आलम /दंतेवाड़ा/बचेली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बचेली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18,750 रुपये नकद, ताश के 52 पत्ते, दो प्लास्टिक चटाई और चार दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जंगल नाले के पास चल रहा था जुए का खेल

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बचेली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नेरली में जंगल नाले के किनारे कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर रुपये का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया।

ये चार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील तेलाम, निवासी धुरली, थाना भांसी; शंकर लाल, निवासी मैलावाड़ा तरलापारा, थाना कुआकोंडा; दीपक मंडावी, निवासी किलेपाल, हाल निवासी रेलवे कॉलोनी, बचेली; और विनोद लखेरा, निवासी बैंक कॉलोनी, बचेली के रूप में हुई है।

नकदी, ताश और चार वाहन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से 18,750 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और दो प्लास्टिक चटाई जब्त की हैं। इसके अलावा एक अपाचे मोटरसाइकिल (CG 18 S 7078), एक होंडा मोटरसाइकिल (CG 18 M 2701), बिना नंबर की यामाहा क्रक्स मोटरसाइकिल और एक स्कूटी (CG 18 S 2620) भी जब्त की गई है।

जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई जारी

Bacheli News: पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बचेली थाने में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

Bacheli News: दंतेवाड़ा पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, ऐसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *