Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : बैंक खातों से 31 लाख की ठगी: अंतरजिला गिरोह...

CG NEWS : बैंक खातों से 31 लाख की ठगी: अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सरसींवा पुलिस ने बैंक खातों से धोखाधड़ी कर 31 लाख रुपये निकालने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने बैंककर्मियों से मिलीभगत कर होल्ड किए गए खातों को फर्जी तरीके से अनहोल्ड कराया और रकम निकाल ली।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपियों में रायकोना के रहने वाले शिवा साहू, पारसनाथ साहू और सूर्यकांत साहू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से इनोवा और सेलेरियो कार, जावा मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन सहित करीब 40 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।

CG NEWS : यह मामला 25 दिसंबर 2025 को एचडीएफसी बैंक बिलाईगढ़ और सारंगढ़ बैंक प्रबंधन की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि आरोपियों ने अलग-अलग खातों से 21 लाख और 10.34 लाख रुपये निकाले थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरसींवा पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ लिया। फिलहाल सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here