Thursday, March 26, 2026
30.1 C
Raipur

UP Tragedy : उत्तर प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना! बेटे की लाश देख बेसुध हुई मां, एक ही दिन उठीं मां-बेटे की अर्थियां

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को भावनाओं से झकझोर दिया। यहां एक मां ने अपने बेटे को खोने के कुछ ही मिनट बाद खुद भी दम तोड़ दिया। दोनों की एक साथ उठी अर्थियों ने पूरे गांव को रोने पर मजबूर कर दिया। हर तरफ सिर्फ एक ही बात सुनाई दे रही थी—“मां-बेटा एक-दूसरे के बिना जी नहीं पाए।”

बेटे की बिगड़ती हालत से अनजान थी मां

रेढ़र थाना क्षेत्र के बुढ़ावली गांव के 39 वर्षीय हरीप्रकाश याज्ञिक उर्फ़ छौना अपने बड़े भाई हरीशंकर के साथ माधौगढ़ में रहकर हेयर कटिंग सैलून चलाते थे। बीते गुरुवार की दोपहर अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। भाई हरीशंकर उन्हें पहले स्थानीय सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और अंत में झांसी मेडिकल कॉलेज तक ले गए, लेकिन रात होते-होते हरीप्रकाश की स्थिति बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर गांव में बैठी उनकी 72 वर्षीया मां किशोरी देवी को इस बात की बिल्कुल खबर नहीं थी कि उनका बेटा अब कभी घर लौटने वाला नहीं है। वह लगातार भगवान से यही प्रार्थना कर रही थीं कि उनका छौना जल्दी ठीक होकर घर लौट आए।

Read More: Viral News : जब 50 के पिता और 17 साल के बेटे ने रच डाला इतिहास, एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू, जानें यह अद्भुत वाकया

बेटे का शव देखते ही टूट गया मां का दिल
बीते शुक्रवार देर शाम जैसे ही हरीप्रकाश का शव गांव पहुंचा, घर में चीख-पुकार मच गई। सबसे आगे दौड़ती हुई मां किशोरी देवी अपने बेटे तक पहुंचीं। बेटे के निर्जीव चेहरे को देखते ही वह फफक कर रोने लगीं। परिवारजन उन्हें संभालते उससे पहले ही अचानक उनकी सांसें फूलने लगीं और वह जमीन पर गिर पड़ीं। तुरंत उन्हें सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि मां को भी दिल का दौरा पड़ा था और वह इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं। बेटे के कुछ ही मिनट बाद मां ने भी दुनिया छोड़ दी।

गांव वालों का कहना है—
“किशोरी देवी की जान हरीप्रकाश में थी। बेटे का चले जाना उन्होंने बर्दाश्त ही नहीं किया।”

पूरा परिवार बदहवास, गांव में पसरा मातम

मां-बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। बड़े बेटे हरीशंकर, भानू प्रकाश और बहुएँ लगातार बेहोश होती जा रही हैं। पोते हवलदार और आर्यन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में पहली बार ऐसा मर्मस्पर्शी दृश्य देखने को मिला जब एक ही घर से दो अर्थियां एक साथ उठीं। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा गांव रो पड़ा।

Read More : Viral News : काम से खुश होकर बोनस में इस कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट कर दिए सोने के ‘की-बोर्ड कैप’! कीमत जानकार हैरान रह जाएंगे आप

पुलिस ने की पुष्टि
कोतवाली प्रभारी बिकेश कुमार ने बताया कि दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories