Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh CBI SI Assault Case : ग्वालियर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में...

CBI SI Assault Case : ग्वालियर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में CBI के SI और उनके परिवार को सड़क पर पीटा; महिलाओं से भी बदसलूकी, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

CBI SI Assault Case : ग्वालियर। शहर के महाराजपुर थाना अंतर्गत दीनदयाल नगर में घर के बाहर गाड़ी पार्क करने जैसी छोटी सी बात पर खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में आरोपियों ने CBI (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) में डेपुटेशन पर पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (SI) आर.के. भारद्वाज, उनकी पत्नी और जवान बेटियों के साथ सरेराह मारपीट की। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी परिवार के सदस्यों को सड़क पर घसीटते और पीटते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 मार्च 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे की है। घर के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर एसआई भारद्वाज का पड़ोसियों से विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि तीन से चार युवकों ने मिलकर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया।

  • हमलावर: मारपीट करने वाले मुख्य आरोपियों के नाम सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा, अशोक राजावत और उसका बेटा ध्रुव राजावत बताए जा रहे हैं।

  • पीड़ित: घटना में एसआई आर.के. भारद्वाज के साथ उनकी पत्नी और उनकी बेटियों को भी चोटें आई हैं।

वीडियो में कैद हुई हैवानियत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी युवक बीच सड़क पर लात-घूंसों से मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान जब परिवार की महिलाएं और बच्चियां बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल: दर्ज हुआ ‘क्रॉस मामला’

इस पूरे घटनाक्रम में महाराजपुर थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल होने और वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में ‘क्रॉस एफआईआर’ दर्ज की है। यानी मारपीट का शिकार हुए सीबीआई अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रसूख के चलते आरोपियों को बचाने और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here