Sunday, October 4, 2026
Home Chhattisgarh Virendra Tomar Arrested : सूदखोर वीरेंद्र तोमर का पुलिस ने निकाला जुलुस…पत्नी...

Virendra Tomar Arrested : सूदखोर वीरेंद्र तोमर का पुलिस ने निकाला जुलुस…पत्नी ने काटा जमकर बवाल

Virendra Tomar Arrested
Virendra Tomar Arrested

Virendra Tomar Arrested : रायपुर। रायपुर पुलिस ने सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर का पुलिस कस्टडी में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी बेहोश हो गया और लंगड़ाते हुए चलता दिखाई दिया, बनियान फटी हुई थी।

Virendra Tomar Arrested : मुख्य घटनाक्रम:

  • वीरेंद्र तोमर के भाई रोहित तोमर अभी भी फरार हैं। पुलिस की टीम रोहित की तलाश में लगी हुई है।

  • दोनों भाइयों पर रायपुर के कई थानों में 16 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चाकूबाजी, ब्लैकमेलिंग, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला शामिल हैं।

  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रोहित और वीरेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, जबकि दोनों की पत्नियों और भतीजे को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

READ MORE : Sukma IED Blast : IED ब्लास्ट : CRPF डॉग हैंडलर जवान घायल, पैर में गंभीर चोट

पुलिस जांच और छापेमारी:

  • करीब 5 महीने पहले रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज होने के बाद दोनों फरार हो गए थे।

  • वीरेंद्र के घर से अवैध हथियार बरामद किए गए।

  • दोनों भाइयों के करीबियों के घरों में छापेमारी के दौरान 40 करोड़ से अधिक की रजिस्ट्री, 3.5 करोड़ का सोना और 10 लाख की चांदी जब्त की गई।

  • बैंक पासबुक, चेक और एटीएम भी पुलिस ने बरामद किए।

तोमर परिवार का तरीका:

  • महिलाओं के नाम पर ब्लैंक चेक लेकर हस्ताक्षर और अंगूठा करवाया जाता था।

  • कर्जदारों से मूलधन के अतिरिक्त राशि वसूल की जाती और न देने पर उनकी संपत्ति पर कब्जा किया जाता था।

अपराध रिकॉर्ड:

  • वीरेंद्र तोमर पर 6 से अधिक केस दर्ज हैं।

  • रोहित तोमर पर 9 से अधिक मामले दर्ज हैं।

  • रोहित तोमर को जिले में “गोल्डन मैन” के नाम से जाना जाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here