जैसलमेर। मंगलवार शाम जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। आग इतनी तेज़ी से फैली कि पीछे की सीटों पर बैठे 10-12 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत राजकीय जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बस के पिछले हिस्से से उठी और देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जैसलमेर जिले के थईयात गांव के पास जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में लगी भीषण आग की घटना बेहद दर्दनाक और दुखद है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाना और दर्जनों यात्रियों का घायल होना हृदय को झकझोर देने वाला है।
मैं इस दुखद घटना से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना… pic.twitter.com/8OUHrXyxHY
— Sher Mohammed (@shermohammed_4) October 14, 2025
घायलों का प्राथमिक उपचार चिकित्सालय में किया जा रहा है और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। पुलिस बस चालक और परिचालक से पूछताछ कर मामले की पुष्टि कर रही है।
इस हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे सामान्य करने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं।











