HomeNationalJagdeep Dhankhar : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिफ्ट हुए अभय चौटाला के...

Jagdeep Dhankhar : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिफ्ट हुए अभय चौटाला के छतरपुर फार्महाउस, परिवार संग योग-टेबल टेनिस

Date:

Related stories

नई दिल्ली। छह हफ्ते पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अब सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिल्ली के छतरपुर में स्थित एक निजी फार्महाउस में शिफ्ट किया है, जो इंडियन नेशनल लोकदल नेता अभय चौटाला का है।

Read News : CG NEWS : चिरचारी बस स्टैंड के पास सट्टा लिखते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, धनखड़ फिलहाल इस फार्महाउस में रहेंगे जब तक उनके टाइप-VIII सरकारी आवास की तैयारी पूरी नहीं हो जाती। उन्हें 34 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रोड बंगला आवंटित किया गया है।

धनखड़ अपने परिवार के साथ ज्यादातर समय योग और टेबल टेनिस में व्यतीत कर रहे हैं। उनका यह कदम कई राजनीतिक और मीडिया चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

उधर, उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होने वाला है। NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है, जबकि इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Read News : CG NEWS : भरका पारा में नंदी पर विराजे गणपति महाराज, 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन से भक्त हुए मंत्रमुग्ध

टाइप-VIII सरकारी आवास में 8 बेडरूम, बड़ा गार्डन, ड्राइंग-डाइनिंग हॉल, स्टडी रूम, ऑफिस रूम, स्टाफ कॉटेज, नौकरों के लिए कमरे और गैरेज जैसी सुविधाएं हैं। रिटायर उपराष्ट्रपति को यह आवास उच्च श्रेणी का वीआईपी आवास माना जाता है।

पूर्व उपराष्ट्रपति का फार्महाउस शिफ्ट होना और चुनाव से पहले उनका निजी समय बिताना राजनीतिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here