Ayodhya Ram Mandir : 5 जून को अयोध्या न आएं श्रद्धालु, राम मंदिर प्रशासन ने आखिर क्यों की ये अपील

0
211

अयोध्या | Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर प्रशासन ने 5 जून को आने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं से खास अपील की है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि इस दिन अयोध्या में किसी प्रकार का विशेष धार्मिक आयोजन नहीं रखा गया है। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए प्राण प्रतिष्ठा जैसी कोई सार्वजनिक योजना फिलहाल नहीं बनाई गई है।

Ayodhya Ram Mandir : चंपत राय ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे 5 जून के लिए यात्रा की योजना न बनाएं और अयोध्या की भीड़ से बचें। ट्रस्ट का कहना है कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

राम मंदिर परिसर में फिलहाल निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है, ऐसे में अधिक भीड़ से व्यवस्थाएं बाधित हो सकती हैं। प्रशासन ने भक्तों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे आधिकारिक घोषणा के बाद ही दर्शन हेतु यात्रा तय करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here