Wednesday, February 18, 2026
29.1 C
Raipur

Jagdalpur News : मधुमक्खियों के हमले से बचने तालाब में कूदे पिता-पुत्र, डूबने से हुई दर्दनाक मौत…

Jagdalpur News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोकनार में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ मधुमक्खियों के हमले से बचने के प्रयास में एक पिता और पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

Jagdalpur News : शहद निकालने गए थे जंगल

Jagdalpur News : जानकारी के अनुसार, चोकनार गांव के रहने वाले पिता-पुत्र आज जंगल में शहद निकालने के लिए गए थे। इसी दौरान, मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर अचानक भीषण हमला कर दिया।

read more : Indore News : करणी सेना पदाधिकारी की कार ने 10 से ज्यादा वाहनों को रौंदा…CCTV वायरल

मधुमक्खियों के डंक से घबराकर और खुद को बचाने के प्रयास में, दोनों ने पास के एक तालाब में छलांग लगा दी। हालांकि, वे तैरकर बाहर नहीं निकल पाए और काफी देर तक तालाब में डूबे रहने के कारण उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने निकाले शव

जब काफी देर तक पिता-पुत्र तालाब से बाहर नहीं निकले, तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की और कुछ देर बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला।

read more : CG News : नक्सलवाद को सबसे बड़ा झटका, 50 लाख का इनामी CC मेंबर रामधेर 50 साथियों के साथ करेगा आत्मसमर्पण…

घटना की सूचना मिलने पर करपावंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का मर्ग कायम कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

विधानसभा सत्र का तीसरा दिन! कर्ज के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र...

वंदे मातरम के साथ शुरू हुई मंत्रिपरिषद बैठक, CM मोहन ने दी वित्त टीम को शुभकामनाएं

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

C.G हाई कोर्ट ने दहेज मृत्यु मामले में पति को नहीं दी राहत, दोषसिद्धि बरकरार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दहेज...

M.P News : बुरहानपुर जिला अस्पताल में CMHO का औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिला अस्पताल...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds