Jagdalpur News : जगदलपुर। बस्तर में पर्यटन पर आए तमिलनाडु के एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से गुजरते वक्त उनकी कार बाढ़ के पानी में बह गई। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी समेत उनके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि कार चालक तैरकर किसी तरह जान बचाने में सफल रहा।
Jagdalpur News : घटना दरभा के पास एनएच-30 पर हुई, जहां तेज बहाव के बीच परिवार की स्विफ्ट डिज़ायर कार अचानक फंस गई और कुछ ही मिनटों में पानी में समा गई। देर रात SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बड़ी मशक्कत से कार को निकाला और उसमें फंसे चारों शव बरामद किए।
एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस्तर भ्रमण पर आए इस परिवार की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में गम का माहौल है।













