Jabalpur Tourism : जबलपुर में शुरू हुई पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा, भेड़ाघाट से कान्हा तक आसान सफर…

Parivesh
Jabalpur Tourism

Jabalpur Tourism : जबलपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट से प्रधानमंत्री शहरी पर्यटन (PMShree) हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत कर दी गई है। आज सुबह 11:20 बजे भेड़ाघाट के हेलिपैड से पहली उड़ान कान्हा के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया।

Jabalpur Tourism : इस नई सेवा के तहत सप्ताह में पांच दिन पर्यटक इसका लाभ उठा सकेंगे। हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए अब पर्यटक जबलपुर से बांधवगढ़, कान्हा, मैहर, अमरकंटक और चित्रकूट जैसे पर्यटन स्थलों तक कम समय में आसानी से पहुंच सकेंगे।

READ MORE : Bhopal Gurunanak School Case : प्रिंसिपल की हैवानियत : तबीयत खराब का कहकर पेरेंट्स को बुलाया, पिता बोले- चेहरे पर थप्पड़ के निशान, हो गया बेहोश…जानें पूरा मामला

केन्द्रीय विमानन मंत्रालय, मध्य प्रदेश शासन और पर्यटन बोर्ड की पहल से शुरू हुई इस हेलीकॉप्टर सेवा का उद्देश्य राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ना और यात्रियों को तेज़ व सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। भेड़ाघाट नगर परिषद अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी सहित सभी पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार और स्थानीय विकास के नए अवसर भी खुलेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *