Chhindwara News : पूर्व सांसद नकुल नाथ ने विख्यात पातालेश्वर धाम में किया अभिषेक, जिलेवासियों के लिए मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Sanjay Sahu
Chhindwara News

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। पवित्र सावन माह आखिरी सप्ताह में पूर्व सांसद नकुल नाथ ने शहर के विख्यात पातालेश्वर धाम पहुंचकर भगवान महादेव का विधिवत पूजन-अभिषेक किया। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर जिले के नागरिकों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

Chhindwara News : पूजन के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए नकुल नाथ ने कहा, “सावन के इस पवित्र माह में छिंदवाड़ा आना हुआ और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पातालेश्वर धाम में माथा टेककर क्षेत्रवासियों के कल्याण की प्रार्थना की है। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली और कई स्थानीय नागरिकों ने भी पूर्व सांसद के साथ दर्शन लाभ लिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *