Bhopal News : गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव, मूर्तियां खंडित, लोगों में आक्रोश….

 Bhopal News : भोपाल | भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। इस प्रतिमाएं खंडित हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने गौतम नगर थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। घटना सोमवार रात करीब 9.15 बजे की है।

Bhopal News : जुलूस आरिफ नगर से डीआईजी बंगला की तरफ जा रहा था। तभी किसी ने पत्थर फेंके। जिसके बाद लोगों ने चौराहे पर चल समारोह रोककर जमकर नारेबाजी की। इसके चलते वहां जाम लग गया।

इससे सैकड़ों वाहन वहां फंस गए। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद तीन संदेहियों को चिह्नित किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया। एसीपी राकेश बघेल ने बताया कि निशातपुरा क्षेत्र से जो झांकी आ रही थी उस पर पथराव हुआ था। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई थी।

हमने बार-बार एनाउंस किया है। एफआईआर थाने में हो रही है। आरोपी की पहचान करके किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। जुलूस आरिफ नगर से डीआईजी बंगला की तरफ जा रहा था। तभी किसी ने पत्थर फेंका।लोगों ने चल समारोह चौराहे पर ही रोककर प्रशासन-पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने कहा कि आज जिस तरह से आरिफ नगर में गणेश विसर्जन में हमारी प्रतिमा खंडित की गई। शासन–प्रशासन चेत ले, ध्यान रखे हमारे इस धर्म के खिलाफ कोई कार्य होगा तो पूरे भोपाल की जिम्मेदारी आपकी होगी। हमारी प्रतिमा विसर्जन जुलूस को पूरी सुरक्षा क्यों प्रदान नहीं की गई।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories