Jabalpur Crime News : जबलपुर : हनुमानताल थाना क्षेत्र के चांदनी चौक इलाके में बीती शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी रहमत अली (30) की उसके साले जमील अहमद ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी जमील फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Jabalpur Crime News : पारिवारिक तनाव बना हत्या की वजह: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी ने बताया कि मृतक रहमत अली और आरोपी जमील अहमद दोनों सीतापुर के मूल निवासी थे और जबलपुर में फेरी लगाकर चादर बेचने का काम करते थे। दोनों के बीच पारिवारिक तनाव और व्यापार में दखल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार, 12 अक्टूबर की शाम करीब 7:45 बजे सैय्यद बाबा मजार वाली गली में जमील ने रहमत पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रहमत को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जमील अहमद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।
READ MORE : निवाड़ी में अवैध खाद भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…













