Sehore News : पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य पर 2.65 लाख रुपये के गबन का आरोप, कलेक्टर को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

Sehore News : सीहोर : सीहोर जिले के ग्राम चेनपुरा स्थित पी.एम. श्री स्कूल के प्राचार्य आलोक शर्मा पर शाला विकास के लिए मिली राशि में से ₹2,65,669 के गबन का गंभीर आरोप सामने आया है।

Sehore News : सूत्रों के अनुसार, स्कूल के विकास कार्यों के लिए करीब ₹10 लाख की राशि का आवंटन किया गया था। लेकिन आरोप है कि प्राचार्य आलोक शर्मा ने इस राशि में से ₹2.65 लाख का लेखा-जोखा पोर्टल पर प्रस्तुत नहीं किया।

Sehore News : शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संजय तोमर ने जांच के लिए अन्य तीन पी.एम. श्री स्कूल के प्राचार्यों की एक टीम गठित कर चेनपुरा स्कूल भेजा। जांच के दौरान आलोक शर्मा उक्त राशि का स्पष्ट हिसाब देने में विफल रहे।

Sehore News : जांच समिति ने यह तथ्य स्पष्ट रूप से अपनी रिपोर्ट में उल्लेखित किया और रिपोर्ट को जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया गया। डीईओ ने उक्त जांच रिपोर्ट को कलेक्टर और राज्य शिक्षा संस्थान को अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया है। हालांकि जांच को एक माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक प्राचार्य आलोक शर्मा पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं। उधर, प्राचार्य आलोक शर्मा का कहना है कि वे निर्दोष हैं और उनके पास अपने पक्ष में पर्याप्त दस्तावेज और तर्क मौजूद हैं।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories