इटारसी। विनय मालवीय : इटारसी रेलवे स्टेशन : त्योहारों को देखते हुए जीआरपी पुलिस ने इटारसी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबराया और भागने लगा। जब जवानों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह चांदी के आभूषणों से भरा पिट्ठू बैग छोड़कर भीड़ में गायब हो गया।
इटारसी रेलवे स्टेशन : जीआरपी ने बैग की तलाशी ली तो उसमें करीब 20 लाख रुपये की चांदी के आभूषण मिले। बरामद आभूषणों में 429 पायल, 50 नग चांदी के सिक्के और 18 अंगूठियां शामिल हैं।
जीआरपी टीआई संजय चौकसे ने बताया कि रेल एसपी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। फिलहाल आभूषणों को जप्त कर लिया गया है और उनके असली मालिक की तलाश की जा रही है।

त्योहारों के मद्देनजर जीआरपी ने यात्रियों को सावधान रहने और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।











