Monday, August 17, 2026
Home National आंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा! यात्रियों से भरी बस की टिपर...

आंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा! यात्रियों से भरी बस की टिपर लॉरी से टक्कर, 13 लोग जले जिंदा, कई घायल, Video

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आंध्र प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मार्कापुरम के पास रायवरम इलाके में यात्रियों से भरी एक बस की टिपर लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई।

बस बनी आग का गोला

हादसे के बाद बस आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। इस भयावह आग में करीब 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

18 लोग घायल

इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।

 हादसे के कारणों की जांच

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here