Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: सुहागा मिली शराब पीने से दो युवकों की मौत, 24...

CG NEWS: सुहागा मिली शराब पीने से दो युवकों की मौत, 24 घंटे में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: जांजगीर-चांपा: जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में दो आरोपियों – सुरेंद्र टंडन उर्फ भोला टंडन और उसके चचेरे भाई अनिल टंडन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जानबूझकर शराब में सुहागा मिलाकर युवकों को पिलाया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

CG NEWS: पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक सूरज यादव और मनोज कश्यप अकसर सुरेंद्र टंडन के पास शराब पीने जाते थे और शराब के नशे में हंगामा, विवाद और पुलिस में शिकायत की धमकी दिया करते थे। इससे तंग आकर सुरेंद्र ने अपने चचेरे भाई अनिल के साथ मिलकर उनकी हत्या की योजना बनाई।

CG NEWS: ऐसे रची गई साजिश

CG NEWS: 14 सितंबर को अनिल टंडन ने सुरेंद्र को अंग्रेजी शराब का पाउच और सुहागा दिया। सुरेंद्र ने शराब में सुहागा मिलाकर उसे रातभर रखा। 15 सितंबर की सुबह सूरज और मनोज जब उसके पास शराब लेने पहुंचे तो सुरेंद्र ने उन्हें वही जहरीली शराब बेच दी। शराब पीने के कुछ ही देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए राधाकृष्ण अस्पताल सारंगढ़ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

CG NEWS: पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, आरोपियों ने कबूला जुर्म

CG NEWS: घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू की। मृतकों के परिजनों और गवाहों के बयान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुरेंद्र और अनिल को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

CG NEWS: क्या मिला पुलिस को

– आरोपियों के पास से सुहागा का रैपर और शराब में मिलाने वाला बड़ा सूजा बरामद किया गया है।
– पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
– मामले में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

CG NEWS: एसपी विजय कुमार पांडेय ने कहा, “यह घटना बेहद गंभीर है। शराब के नशे में की गई शिकायतों से परेशान होकर आरोपियों ने साजिश रची और दोनों युवकों की जान ले ली। समय रहते मामले का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया गया है।”इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और अवैध शराब बिक्री पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG NEWS: गिरफ्तार आरोपी

भोला टंडन उर्फ सुरेन्द्र टंडन पिता शिवनाथ टंडन उम्र 25 साल निवासी करही थाना बिर्रा।
अनिल टंडन पिता शिवनाथ टंडन उम्र 35 साल निवासी करही थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चाम्पा

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here