नई दिल्ली। टीवी दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एकता कपूर का पॉपुलर डेली सोप ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ अब जल्द ही बंद होने जा रहा है। शो के मेकर्स ने दर्शकों को बांधे रखने के लिए कई ट्विस्ट और टर्न्स शामिल किए, लेकिन उम्मीद के मुताबिक दर्शकों का रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया।
Read News : अमित शाह के आरोपों पर बी. सुदर्शन रेड्डी का करारा जवाब, बोले– “मैं नक्सल समर्थक नहीं, संविधान समर्थक हूं”
जानकारी के अनुसार, इस सीरियल का आखिरी एपिसोड 19 सितंबर 2025 को टेलीकास्ट किया जाएगा। बता दें कि भारत में डेली सोप्स को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है, लेकिन जब कहानी दर्शकों की पसंद पर खरी नहीं उतरती, तो शो को बंद करने का फैसला लेना पड़ता है।











