Saturday, August 22, 2026
Home Sports IPL 2026 MI vs RR: राजस्थान के लिए करो या मरो मुकाबला,...

IPL 2026 MI vs RR: राजस्थान के लिए करो या मरो मुकाबला, वानखेड़े में बारिश बढ़ाएगी टेंशन

MI vs RR मैच रविवार को IPL सीजन के आखिरी डबल हेडर का पहला मुकाबला होगा। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले पर सभी क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि राजस्थान के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद लेकर आया है।

MI vs RR मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। टीम फिलहाल 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।अगर राजस्थान यह मुकाबला जीत जाती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच सकती है। लेकिन हार मिलने पर राजस्थान का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।वहीं मुंबई इंडियंस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। टीम 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ 8 अंक ही हासिल कर सकी है।

हेड टू हेड में कांटे की टक्कर
MI vs RR मैच के आंकड़े दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला दिखाते हैं। मुंबई और राजस्थान के बीच अब तक 31 IPL मैच खेले गए हैं।इनमें मुंबई इंडियंस ने 16 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खाते में 15 जीत आई हैं। यानी दोनों टीमों के बीच हमेशा करीबी मुकाबला देखने को मिला है।

सूर्यवंशी और जायसवाल पर रहेंगी नजरें
MI vs RR मैच में राजस्थान की बल्लेबाजी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। वैभव सूर्यवंशी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और टीम के टॉप स्कोरर बने हुए हैं।उन्होंने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 236.32 का रहा है। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं।यशस्वी जायसवाल भी मुंबई के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में 77 रन बनाए थे।
Read more : IPL 2026 Playoffs: IPL 2026 प्लेऑफ की रेस हुई बेहद रोमांचक: 3 मैच बाकी, आखिरी 1 स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच ‘करो या मरो’ की जंग

मुंबई के स्टार्स पर भी दबाव
MI vs RR मैच मुंबई इंडियंस के लिए भले ही औपचारिक हो, लेकिन टीम अपने फैंस के सामने जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी।रायन रिकेल्टन टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने इस सीजन 436 रन बनाए हैं।वहीं सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा जैसे भारतीय स्टार्स आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलकर फैंस को खुश करना चाहेंगे।

बुमराह की वापसी पर नजर
MI vs RR मैच में जसप्रीत बुमराह पर भी सभी की नजरें रहेंगी। इस सीजन वह सिर्फ 4 विकेट ही ले सके हैं।लगातार

व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने के कारण बुमराह पूरी लय में नजर नहीं आए। IPL के बाद उन्हें आराम भी दिया गया है। ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

वानखेड़े में फिर बरस सकते हैं रन
MI vs RR मैच हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है। वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन खेले गए 5 मैचों में से 4 मुकाबलों में कम से कम एक पारी में 200 रन बने हैं।छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है।

बारिश बिगाड़ सकती है खेल
MI vs RR मैच में मौसम भी बड़ा फैक्टर बन सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मुंबई में बारिश की संभावना है।एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 70 प्रतिशत बारिश का अनुमान जताया गया है। अगर बारिश होती है तो राजस्थान की प्लेऑफ उम्मीदों पर असर पड़ सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस संभावित टीम
रायन रिकेल्टन, रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स संभावित टीम
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, सुशांत मेहता और बृजेश शर्मा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here