IPL 2025: डेवाल्ड ब्रेविस CSK में हुए शामिल, गुरजपनीत सिंह की लेंगे जगह

IPL 2025 Update || नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस अब आधिकारिक तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन गए हैं। आईपीएल 2025 के मौजूदा सीज़न में ब्रेविस को चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है। इस खबर की शुरुआत तब हुई जब ब्रेविस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रहस्यमयी ‘येलो ग्रुप’ की तस्वीर साझा की। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया कि क्या ब्रेविस CSK का हिस्सा बनने जा रहे हैं? कुछ ही समय बाद, आईपीएल की आधिकारिक प्रेस रिलीज में इसकी पुष्टि कर दी गई। “चेन्नई सुपर किंग्स ने टाटा आईपीएल 2025 के शेष मैचों के लिए चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को साइन किया है।”

IPL 2025 Update डेवाल्ड ब्रेविस पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं और उन्हें अक्सर ‘बेबी एबी डिविलियर्स’ कहा जाता है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी स्टाइल और टी20 में शानदार स्ट्राइक रेट ने उन्हें युवा सितारों की पहली पंक्ति में ला खड़ा किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास पहले ही ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा जैसे नाम हैं, लेकिन ब्रेविस की एंट्री मिडल ऑर्डर को और अधिक आक्रामक बना सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की कप्तानी में ब्रेविस को किस पोजिशन पर मौका दिया जाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories