Sunday, February 15, 2026
22.1 C
Raipur

International Day of Persons with Disabilities : छुईखदान में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस, जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारों की जानकारी दी गई

International Day of Persons with Disabilities : छुईखदान। अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर ग्राम मुरई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के माननीय अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में आयोजित हुआ। तालुक विधिक सेवा समिति छुईखदान के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री ईशान व्यास के निर्देशन में पी.एल.वी. श्री सनील कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

International Day of Persons with Disabilities :
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस विश्व स्तर पर विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों, कल्याण और समाज में उनकी समान भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष इस दिवस को मनाकर यह संदेश देते हैं कि विकलांग व्यक्ति समाज के हर क्षेत्र — सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन — में समान अधिकारों के साथ भाग ले सकें।

International Day of Persons with Disabilities :
पी.एल.वी. श्री सनील कुमार ने कहा कि “आदमी विकलांग शरीर से नहीं, मन से होता है”, और समाज को ऐसे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील बनने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वैश्विक आबादी का लगभग 16% हिस्सा विकलांग व्यक्तियों का है, जिन्हें अब भी अनेक बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उनके अधिकारों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016 की महत्वपूर्ण धाराओं तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि विधिक सहायता, मुआवजा, सुविधा एवं अधिकार प्राप्त करने के लिए कानून उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान करता है।

इस दौरान आगामी नेशनल लोक अदालत (13 दिसंबर 2025) की जानकारी भी दी गई। पी.एल.वी. ने बताया कि लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामलों का आपसी समझौते और भाईचारे से समाधान किया जा सकता है। इसमें न किसी की हार होती है और न किसी की जीत, बल्कि विवाद का शीघ्र निपटारा होता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को निःशुल्क कानूनी सलाह चाहिए, तो वह NALSA की हेल्पलाइन 15100 पर कॉल कर सकता है और अपनी समस्या का समाधान पा सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P Crime : सिंगरौली की पंचायत में लाखों का घोटाला, फर्जी बिलों से भुगतान का आरोप

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds