Indore Viral Video : इंदौर | इंदौर में नो पेट्रोल, नो हेलमेट नियम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। परदेशीपुरा क्षेत्र के गिरनारी पेट्रोल पंप के बाहर दो युवतियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दरअसल, पेट्रोल भरवाने पहुंची एक युवती ने दूसरी युवती से हेलमेट मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
Indore Viral Video : मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने एक बार फिर शहर में नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम की सख्ती और लोगों के गुस्से पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।













