Indore News : इंदौर : इंदौर में Bharatiya Janata Yuva Morcha (BJYM) नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की बारात में 5 दिसंबर को फायरिंग और हथियारों के साथ हर्ष-फायरिंग का वीडियो सामने आया है। बारात तेजाजी नगर से गोल्डन ब्लॉसम रिसॉर्ट तक निकली थी, जिसमें कई भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी शामिल थे।
Indore News : वीडियो में शराब माफिया और महू के एक गैंगस्टर के बेटे द्वारा फायरिंग करते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा, बारात में आतिशबाजी भी की गई।
हालाँकि शामिल भाजपा नेताओं ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर जांच शुरू करने और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।











