Indore News : इंदौर : श्रावण मास की पवित्रता और नागपंचमी पर्व के अवसर पर इंदौर सेंट्रल जेल में एक भव्य और आध्यात्मिक आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर जेल प्रशासन, अधिकारीगण, समस्त कर्मचारीगण एवं बंदी भाई-बहनों की सामूहिक सहभागिता रही। वही बंधिया द्वारा एक लाख इक्यावन हजार शिवलिंग निर्माण सभी ने मिलकर श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवलिंगों का निर्माण किया। इसके पश्चात भगवान शिव का सामूहिक जलाभिषेक एवं शिव स्तुति की गई। पूरे आयोजन में शांति, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
READ MORE : Indore News : फरार कांग्रेस पार्षद की बेटी गिरफ्तार: फर्जी सिम से लव जिहाद आरोपी पिता को छिपाने का आरोप
Indore News : दरअसल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि लगभग 400 से 500 बंदियों ने सामूहिक रूप से अभिषेक व पूजा अर्चना की। अन्य बैरकों में भी ‘जेलवाणी’ के माध्यम से मंत्रोच्चारण का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे सभी बंदी एकसाथ इस धार्मिक अनुष्ठान से जुड़ सके। श्रावण माह को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।
Indore News : जेल परिसर में लगाए गए। जेल में सुधारात्मक प्रयासों के तहत बंदियों द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। यह उन्हें प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से भगवान महाकाल से विश्व में शांति, सुख, समृद्धि और भाईचारे की प्रार्थना की।













