Indore News : इंदौर : इंदौर के बियाबानी इलाके में देर रात एक निजी प्रोग्राम के पोस्टर को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद भाजपा नेता गंगा पांडे और विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ के समर्थकों के बीच मारपीट और पथराव की घटना हुई।
Indore News : खबरों के अनुसार, यह विवाद होर्डिंग्स लगाने को लेकर शुरू हुआ। बताया गया है कि गंगा पांडे के समर्थक (जिनमें युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी नितेश चौहान भी शामिल हैं) और एकलव्य गौड़ के समर्थकों के बीच झड़प हुई। देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।











