Thursday, April 9, 2026
34.1 C
Raipur

Indore News : इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम विवाद पर सियासत गरम, एबीवीपी का प्रदर्शन, बीजेपी के 67 पार्षदों ने भी की पार्षदी समाप्त करने की मांग

Indore News : इंदौर : इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में वंदे मातरम न गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सड़कों तक पहुंच गया है। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। एक ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी के 67 पार्षदों ने संभाग आयुक्त से मिलकर दोनों पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

 

Indore News : दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इंदौर नगर निगम पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वंदे मातरम का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोनों पार्षदों की पार्षदी तत्काल समाप्त की जानी चाहिए।

 

Indore News : वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी इस मुद्दे पर आक्रामक नजर आई। बीजेपी के 67 पार्षदों ने एकजुट होकर ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और संभाग आयुक्त से मुलाकात कर दोनों पार्षदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। बीजेपी पार्षदों ने न सिर्फ पार्षदी समाप्त करने बल्कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है। जिसके संबंध में भाजपा पार्षदों ने एमजी रोड थाने पर भी एक ज्ञापन दिया। वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद नगर निगम का माहौल गर्मा गया है और वंदे मातरम विवाद अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“दिनदहाड़े कचहरी में गोलियों की गूंज! कोर्ट परिसर बना जंग का मैदान...#crime  #lawandorder

“दिनदहाड़े कचहरी में गोलियों की गूंज! कोर्ट परिसर बना जंग का मैदान...#crime #lawandorder

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS : CG में दर्दनाक हादसे: तीन दुर्घटनाओं में 3 की मौत, कई घायल

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बालोद और कवर्धा जिलों...

Related Articles

Popular Categories