Indore News : इंदौर। शहर में हाल ही में गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और वीडियो की बाढ़ आ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 35 ऐसी आईडी को चिन्हित किया है, जिन्होंने सलमान लाला को हीरो बताने वाले और भड़काऊ संदेश पोस्ट किए थे।
Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच ने बताया कि वायरल हुए कई पोस्टों और वीडियो को तत्काल हटवाया गया है। पुलिस अब इन आईडी के पीछे चल रहे लोगों की पहचान कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपराध बढ़ाने वाले किसी भी तरह के पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सलमान लाला की मौत के बाद यह कदम पुलिस की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें अपराधी छवि बनाने या तनाव फैलाने वाले कंटेंट को रोकने पर ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस ने शहरवासियों से भी अपील की है कि ऐसे वायरल कंटेंट के प्रति सतर्क रहें और अवैध पोस्ट की सूचना तुरंत पुलिस को दें।













