Indore News : इंदौर: : मध्यप्रदेश के इंदौर में खजराना मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश मामले में आरोपी कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ ने खजराना थाने में सरेंडर कर दिया। वह अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण किया।
Indore News : यह मामला प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनधिकृत प्रवेश से जुड़ा है। घटना के बाद खजराना थाना पुलिस ने सतीश भाऊ और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
Indore News : इस प्रकरण में गर्भगृह में प्रवेश करने वाले एक अन्य आरोपी आकाश रावत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।













