Indore News : इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश के कई जिलों में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नए जिला एवं शहर अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े को जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Indore News : नवनियुक्त शहर अध्यक्ष बनने के बाद चिंटू चौकसे ने परिवार सहित खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश से संगठन को मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन की कामना की।जहां मीडिया से बातचीत करते हुए चौकसे ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना मेरी प्राथमिकता होगी।
Indore News : हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को नगर निगम से लेकर प्रदेश और देश स्तर पर फिर से सत्ता में लाने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे। चिंटू चौकसे ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे और जनसमस्याओं को लेकर मुखरता से लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की बात कही। कांग्रेस के इस नए नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और आने वाले समय में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।













