Bihar Chunav 2025 : पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

0
197
Bihar Chunav 2025
Bihar Chunav 2025

 Bihar Chunav 2025 : रायपुर/पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस महत्वपूर्ण सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है, जो बिहार में पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

 Bihar Chunav 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा, सूची में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के नाम शामिल हैं, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी प्रमुख हैं। इनके अलावा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, और वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं को भी प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

READ MORE: CG Crime News : साइंस कॉलेज की एमएससी छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- पिता का प्यार नहीं मिला…..पढ़े पूरी खबर

बिहार चुनाव की तारीखें:

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा:

  • पहला चरण: 121 सीटों पर मतदान 6 नवंबर को होगा।
  • दूसरा चरण: 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा।
  • मतगणना: दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी।

READ MORE: Pendra News : तालाब में गिरी एंबुलेंस: रायपुर से पेंड्रा शव छोड़ने गई थी, चालक ने ऐसे बचाई जान

बिहार की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। कुल 243 सीटों में से 38 सीटें अनुसूचित जातियों (SC) और 2 सीटें अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here