Indore News : इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र के गुलाब बाग इलाके में नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यहां फुटपाथ पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था, जिसकी शिकायतें लगातार नगर निगम को मिल रही थीं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।
Indore News : जानकारी के अनुसार फुटपाथ पर कब्जा हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा किया गया था। स्थानीय रहवासियों की शिकायत और दबाव के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।
Indore News : इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय पार्षद बालमुकुंद सोनी मौके पर मौजूद रहे और स्वयं खड़े होकर कार्रवाई करवाई। हालांकि इस दौरान पार्षद के परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा नगर निगम की टीम के साथ बदसलूकी किए जाने की भी जानकारी सामने आई है, जिस पर पुलिस और निगम अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
Indore News : स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। आज की कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।













