Saturday, February 14, 2026
21.1 C
Raipur

Indore News : गंदा पानी पीने से मौतों पर सवाल पूछे जाने पर भड़क उठे कैलाश विजयवर्गीय, पत्रकार से कही आपत्तिजनक बात; वीडियो वायरल

Indore News : इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 149 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वच्छता रैंकिंग में देश में नंबर-1 माना जाने वाला इंदौर इस गंभीर हादसे के बाद सवालों के घेरे में आ गया है। जांच में सामने आया कि पुलिस चौकी के पास पानी की मुख्य पाइपलाइन के ऊपर बिना सेफ्टी टैंक के बनाए गए शौचालय से सीवेज का पानी सप्लाई लाइन में घुस गया।

Indore News : मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भागीरथपुरा क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। इसी दौरान पत्रकार ने बिल रिफंड न मिलने और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था न होने से जुड़ा सवाल किया, जिस पर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने पत्रकार से कहा कि बेफिजूल प्रश्न मत पूछो और आगे आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद दोनों के बीच कहा-सुनी बढ़ गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Indore News : विवाद बढ़ने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने अपने एक्स अकाउंट पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में हालात सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। दुख और तनाव के माहौल में मीडिया के प्रश्न पर उनसे गलत शब्द निकल गए, जिसके लिए वे क्षमा चाहते हैं, लेकिन जब तक सभी प्रभावित लोग सुरक्षित नहीं हो जाते, वे चैन से नहीं बैठेंगे।

 


Indore News : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 149 लोगों में से 36 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 116 मरीजों का उपचार जारी है। नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार ने बताया कि शौचालय निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसकी वजह से पाइपलाइन दूषित हुई। मामले में वाटर सप्लाई असिस्टेंट इंजीनियर और जोनल ऑफिसर को निलंबित किया गया है, जबकि सब-इंजीनियर को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

 

 


 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Ujjain mahakal bhasma aarti : महाकालेश्वर में भस्म आरती का दिव्य आनंद, शंखध्वनि से गूंज उठा महाकाल मंदिर

उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शनिवार तड़के...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds