Indore News : इंदौर : शहर में मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन की सख़्त कार्रवाई जारी है, इंदौर में जिला प्रशासन की टीम ने गंदगी में बनाई जा रही गजक को लेकर कार्रवाई की है, कारखाने में गंदगी के बीच गजक और तिल का निर्माण किया जा रहा था, जिस पर प्रशासन ने एक्शन दिखाते हुए कारखाने को बंद कर है साथ ही गजक और तिल के नमूने भी लिए गए हैं
Indore News : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब फैक्ट्री पर छापा मारा, तो वहां गंदगी के बीच तिल और मूंगफली की गजक बनती हुई मिली, टीम ने बताया कि निर्माण स्थल बेहद गंदगी की स्थिति में था और फैक्ट्री संचालक के पास फूड लाइसेंस भी नहीं था, मौके से गुड़, तिल, तिल गजक और मूंगफली दाना पट्टी के नमूने जांच के लिए लिए गए, फिलहाल गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए फैक्ट्री की निर्माण और विक्रय गतिविधि तुरंत प्रभाव से बंद करवा दी गई.
Indore News : इसके अलावा प्रशासन ने गणभोग फूड्स, खातीपुरा का भी निरीक्षण किया, जहां से राजगीरा लड्डू और तिल लड्डू के नमूने जांच हेतु भेजे गए, एक अन्य कार्रवाई में फिनिक्स सिटाडेल मॉल स्थित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट से पनीर, चावल और मैदा के नमूने लिए गए हैं, कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी













