Indore News : इंदौर : इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र के कुलकर्णी भट्टे इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े एक बदमाश ने खुलेआम दहशत फैलाई। रविवार को इलाके में मौजूद लोगों के सामने आरोपी ने चाकू लहराया और एक युवक पर हमला कर दिया। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
READ MORE :Shaolin Temple Sex Scandal : बौद्ध धर्म की पवित्रता पर गंभीर सवाल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचा बवाल
Indore News : मामला परदेशी पूरा थाना क्षेत्र का है जहां राज उर्फ लाल ने , चाकू लहराकर दहशत पिलाई और एक युवक को चाकू मार कर घायल भी कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, है लेकिन मोहल्ले के लोगों ने पुलिस पर मामूली धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित युवक सुजल परोलिया ने बताया कि वह अपने दोस्त अभिषेक से मिलने गया था। वहां अभिषेक के साथ कुछ अन्य दोस्त मौजूद थे उसी दौरान राज उर्फ लाल वहां पहुंचा और पहले उसे चाकू दिखाकर धमकाया, फिर धक्का देकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सुजल के हाथ में चोट आई।
Indore News : घटना के बाद सुजल अपनी मां के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सुजल ने पुलिस को आरोपी की करतूत का वीडियो फुटेज भी दिखाया और चाकू की बात बताई। उसने बताया कि इसके बाद भी पुलिस ने गंभीर धाराओं की बजाय केवल नुकीले हथियार से चोट पहुंचाने की मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की फिलहाल पुलिस पूरा मामले की जांच कर रही है.











