Friday, February 13, 2026
22.1 C
Raipur

Indore News : अनवर कादरी की पुलिस रिमांड आज समाप्त, खजराना पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई

Indore News : इंदौर : थाना बाणगंगा मैं लव जिहाद और फंडिंग जैसे प्रकरण में आपराधिक षड्यंत्र के आरोपी पाए गए अनवर कादरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। आरोपी के विरुद्ध यह पुलिस रिमांड तीसरी बार न्यायालय से स्वीकृत हुई थी, जिसकी अवधि आज समाप्त हो रही है।

Indore News : अनवर कादरी पर दुष्कर्म और आपराधिक षड्यंत्र के अलावा धोखाधड़ी के गंभीर मामले भी दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार उसने जम्मू-कश्मीर से अवैध तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का प्रयास किया था। इसके अतिरिक्त खजराना थाना क्षेत्र में एक दंपति द्वारा भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी से इन मामलों में गहन पूछताछ की जाएगी।

 

Indore News : एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने पर अनवर कादरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद खजराना पुलिस द्वारा दर्ज धोखाधड़ी मामले में विधिवत रूप से उसकी रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि उससे धोखाधड़ी और अन्य मामलों की जांच आगे बढ़ाई जा सके।

Indore News : सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ “लव जिहाद” और अवैध फंडिंग से जुड़े मामलों की भी जांच चल रही है। इन संवेदनशील मामलों को ध्यान में रखते हुए पुलिस की विशेष टीम ने कादरी से अब तक कई दौर की पूछताछ की है। गौरतलब है कि आरोपी का नाम कई गंभीर प्रकरणों में सामने आया है और पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर उसकी संलिप्तता की पड़ताल कर रही है। रिमांड पूरी होने के बाद न्यायालय के आदेश अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds