Thursday, March 26, 2026
30.1 C
Raipur

M.P Crime : इंदौर में लव ट्रायंगल का खूनी अंजाम, प्रेमिका के भाई की हत्या, मां गंभीर घायल

इंदौर : शहर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लव ट्रायंगल के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका के भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद पर भी चाकू से हमला कर लिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ विवाद, चाकूबाजी में बदला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान वेदांत के रूप में हुई है। उसका प्रेम संबंध युवती से था, जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते वेदांत ने अचानक गुस्से में आकर युवती के घर पहुंचकर हमला कर दिया।

भाई की हत्या, मां पर भी किया जानलेवा हमला

आरोपी ने चाकू से युवती के भाई पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब युवक की मां बीच-बचाव के लिए आईं, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हमले के बाद आरोपी ने खुद पर किया वार

घटना के बाद आरोपी वेदांत मानसिक रूप से पूरी तरह टूटता नजर आया। उसने खुद के पेट पर चाकू से कई वार किए। इस दौरान वह सोफे पर बैठा हुआ था और उसके हाथ में चाकू दिखाई दे रहा था। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे समझाने की कोशिश कर रही है और आत्मघाती कदम उठाने से रोक रही है।

Read More : M.P में बैंकिंग सेवाएं ठप, 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, 7 हजार ब्रांच बंद, करोड़ों के कारोबार पर असर

वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह पूरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद और हमले के पीछे की पूरी वजह की गहन जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories