drug racket : ड्रग रैकेट में एक और गिरफ्तारी: पूर्व पंडित से इवेंट मैनेजर बना युवक पुलिस की गिरफ्त में

0
233
drug racket
drug racket

drug racket : रायपुर : रायपुर में ड्रग तस्करी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भावेश शर्मा पहले पंडिताई का काम करता था, बाद में इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ा और फिर ड्रग रैकेट का हिस्सा बन गया। भावेश नव्या मलिक का करीबी बताया जा रहा है, जो पहले से ही एमडीएमए तस्करी के मामले में संदेह के घेरे में है।

drug racket : भावेश की गिरफ्तारी पुलिस को मिले चैटिंग और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड के आधार पर की गई है। पुलिस के मुताबिक, नव्या के संपर्क में आने के बाद भावेश क्लब और होटलों में ड्रग्स की सप्लाई करने लगा।

drug racket : इस दौरान एक क्लब में छापा मारने पहुंची पुलिस टीम को देखकर एक अन्य संदिग्ध, जो एक होटल कारोबारी का बेटा बताया जा रहा है, अपनी पत्नी के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्लब की लाइटें जलवाकर उसकी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो क्लब स्टाफ को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि किसी ने संदिग्ध को छिपाया या भगाने में मदद की, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

drug racket : जांच में यह भी सामने आया है कि नव्या अक्सर एक होटल कारोबारी के साथ कार में घूमती देखी गई थी, जो वर्तमान में शराब और अन्य मामलों में जेल में है। पुलिस को आशंका है कि नव्या उस कारोबारी के साथ मिलकर भी ड्रग्स की तस्करी में शामिल थी।

drug racket : भावेश से पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस अब क्लब, होटल और रसूखदार संपर्कों के जरिए इस नेटवर्क की पूरी परतें खोलने में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here