Friday, April 10, 2026
35.1 C
Raipur

Indore Gandhi Bhavan Clash : इंदौर में ‘गांधी भवन’ बना अखाड़ा: भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी भिड़ंत, पुलिस ने मुश्किल से संभाला

Indore Gandhi Bhavan Clash : इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव जैसी स्थिति बन गई। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय ‘गांधी भवन’ का घेराव किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रदर्शन की वजह और भाजयुमो का आरोप भाजयुमो का आरोप है कि जब पूरी दुनिया भारत की एआई (AI) क्षमता की सराहना कर रही है, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अर्धनग्न प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा, “राहुल गांधी के इशारे पर किया गया यह प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्र की गरिमा के खिलाफ है। इसी के विरोध में हमने गांधी भवन का घेराव किया है।”

आमने-सामने आए कार्यकर्ता, पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग भाजयुमो कार्यकर्ताओं के गांधी भवन पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय पर इकट्ठा हो गए। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन जैसे ही भाजयुमो कार्यकर्ता वहां पहुंचे, दोनों पक्षों में तीखी नारेबाजी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बैरिकेड्स के दूसरी तरफ से मोर्चा संभाला, जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो गई।

बमुश्किल नियंत्रित हुई स्थिति काफी देर तक चले इस ड्रामे और हंगामे के बीच पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड्स के पास ही रोक दिया गया, लेकिन राजनीतिक तापमान घंटों तक हाई रहा। पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन एहतियातन गांधी भवन के आसपास अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Salman Khan Viral Video: फैन की हरकत पर भड़के ‘भाईजान’, वीडियो वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान...

CG Politics: साड़ी खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप, दीपक बैज ने दागे सवाल, कही ये बड़ी बात

CG Politics:जगदलपुर : जगदलपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश...

नंदकुमार साय के बयान से सियासत गर्म! 5 बच्चे पैदा करने की अपील से गरमाई राजनीति, क्या बोले CM साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय...

Related Articles

Popular Categories