Indore fire incident : इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए भीषण अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
Indore fire incident : प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद प्रदान की जाएगी।
Indore fire incident : प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब एक मकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की। इस दर्दनाक घटना में छह लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।











