Monday, June 22, 2026
38.8 C
Raipur

CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, जमीन आवंटन और शिक्षा मुद्दों पर विपक्ष का वॉकआउट

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र आज हंगामेदार रहा, जहां विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और आखिरकार असंतुष्ट होकर वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने बालोद में हुए जंबूरी कार्यक्रम में अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि टेंडर प्रक्रिया से पहले काम कैसे शुरू हुआ और इतने कम समय में पूरा कैसे हो गया। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि अलग-अलग स्तर पर कार्य हुए और प्रक्रिया के तहत ही काम किया गया, लेकिन विपक्ष उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ।

CG NEWS : सदन में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। भाजपा विधायक सुनील सोनी ने खाली पड़े स्कूल भवनों के उपयोग और उनकी जर्जर स्थिति पर सवाल खड़े किए। मंत्री ने बताया कि अधिकांश स्कूलों को मर्ज कर दिया गया है और शेष भवनों के उपयोग के लिए योजना बनाई जा रही है। वहीं, अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर भी तीखी बहस हुई। सरकार ने स्पष्ट किया कि फिलहाल नियमितीकरण की कोई योजना नहीं है, जिस पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया।

CG NEWS : सबसे ज्यादा हंगामा उद्योगों को कम दर पर जमीन आवंटन को लेकर हुआ। विपक्ष ने आरोप लगाया कि 253 एकड़ जमीन बेहद कम कीमत पर 99 साल की लीज पर दी गई है। इस पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि जमीन का आवंटन पूरी तरह नियमों और औद्योगिक नीति के तहत किया गया है और इसका उद्देश्य सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देना है। बावजूद इसके, विपक्ष ने इसे सरकार की नीतियों पर सवाल बताते हुए सदन में नारेबाजी की।

CG NEWS : लगातार हंगामे और जवाबों से असंतुष्ट विपक्ष ने अंततः सदन से वॉकआउट कर दिया। पूरे घटनाक्रम ने सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते टकराव को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Latest YouTube Shorts

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories