इंदौर। इंदौर की नारकोटिक्स विंग ने दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर ड्रग्स और प्रतिबंधित पाउडर की एक बड़ी खेप पकड़ी है। जब्त किए गए अल्प्राजोलम पाउडर की कीमत ₹5 करोड़ बताई जा रही है, जबकि MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स की कीमत ₹1.20 करोड़ आंकी गई है। कुल मिलाकर, नारकोटिक्स विंग ने बाजार में ₹6 करोड़ 20 लाख से अधिक का नशीला पदार्थ जब्त किया है।
READ MORE : Indore Breaking : मालवा मिल क्षेत्र में लकड़ी के कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा….
उज्जैन से अल्प्राजोलम पाउडर जब्त
नारकोटिक्स टीम ने पहली कार्रवाई में उज्जैन से मुश्ताक नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित अल्प्राजोलम पाउडर जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹5 करोड़ है। अल्प्राजोलम पाउडर का इस्तेमाल नशीली दवाएं बनाने में किया जाता है।
इंदौर के एमआर-10 से MD ड्रग्स की जब्ती
दूसरी बड़ी कार्रवाई में, टीम ने इंदौर के एमआर-10 इलाके से राधेश्याम नामक आरोपी को पकड़ा। इस आरोपी के पास से MD ड्रग्स (मेफेड्रोन) की बड़ी खेप जब्त की गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹1 करोड़ 20 लाख बताई जा रही है।
READ MORE : Korba News : दशहरा पर नशेड़ी युवक का तांडव, आधे घंटे तक दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, लोग बने तमाशबीन….
नारकोटिक्स विंग दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि ड्रग्स के इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके और इसके अन्य सप्लायर्स एवं रिसीवर्स का पता लगाया जा सके। यह कार्रवाई प्रदेश में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।C











