Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

Indore Doctor Threatened D Gang : आवारा कुत्ते की शिकायत पर ‘डी-गैंग’ का खौफ; डॉक्टर को मिली परिवार सहित अंजाम भुगतने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Indore Doctor Threatened D Gang : इंदौर (17 फरवरी 2026): इंदौर के एक निजी अस्पताल के असिस्टेंट मैनेजर डॉक्टर नीरज के लिए आवारा कुत्तों की शिकायत करना मुसीबत का सबब बन गया है। शहर में डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए डॉक्टर ने अस्पताल कैंपस में मौजूद एक स्ट्रीट डॉग को पकड़वाने के लिए नगर निगम की रेस्क्यू टीम को बुलाया था। नगर निगम ने कुत्ते को पकड़ भी लिया, लेकिन इसके तुरंत बाद डॉक्टर को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया, जिसने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं।

“उम्र कितनी है तुम्हारी… बच्चे भी होंगे”

सामने आए ऑडियो में कॉलर खुद को दाऊद इब्राहिम (D-Gang) से जुड़ा हुआ बता रहा है। कॉलर ने डॉक्टर से बेहद डरावने अंदाज में बात करते हुए कहा, “दाऊ जी एक बार बोलते हैं तो बात समझ में आ जानी चाहिए। ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। उम्र कितनी है तुम्हारी? शादी हो गई होगी, बच्चे भी होंगे… अंजाम बुरा होगा।” इस बातचीत से स्पष्ट है कि आरोपी डॉक्टर के निजी जीवन की जानकारी निकालकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस को ‘फेक कॉल’ का संदेह, पर सतर्कता जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस का प्रारंभिक तौर पर मानना है कि यह किसी शरारती तत्व या कुत्ते से लगाव रखने वाले किसी व्यक्ति की ‘फेक कॉल’ हो सकती है, जो डी-गैंग का नाम लेकर डॉक्टर को डराना चाहता था। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड्स और लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

रामसनेही मिश्रा, एडिशनल डीसीपी, इंदौर

“एक निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा शिकायत मिली है कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से धमकी मिली है। कॉलर ने किसी अंडरवर्ल्ड गैंग का नाम लिया है। हम नंबर को ट्रेस कर रहे हैं और साइबर सेल की मदद ली जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह किसी की शरारत लग रही है, लेकिन धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds