Indore Crime:नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ठगी, रैफरी विनय कुमार हिरासत में

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime:इंदौर: इंदौर में भारतीय खेल प्राधिकरण के रैफरी विनय कुमार पर एक शादीशुदा महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर तिलक नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Indore Crime: पीड़िता का कहना है कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान विनय कुमार से हुई थी। आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये अपने खाते में जमा करवाए और फिर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि विनय कुमार ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *