Wednesday, April 1, 2026
27.5 C
Raipur

Indore Crime : इंदौर ड्रग्स पार्टी केस में नए खुलासे, रतलाम के फॉर्म हाउस तक फैला नेटवर्क, महू-इंदौर रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, युवक घायल, इलाके में दहशत

Indore Crime : इंदौर। इंदौर ड्रग्स पार्टी मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस के हाथ लगी एक युवती के मोबाइल फोन से कई अहम राज उजागर हुए हैं, जिनसे यह स्पष्ट हुआ है कि यह नेटवर्क सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं था, बल्कि रतलाम, मुंबई, गुजरात और गोवा तक फैला हुआ था।

Indore Crime : रतलाम के फॉर्म हाउस पर हुई थी ड्रग्स पार्टी

 

 

जांच में सामने आया है कि ड्रग्स पार्टी रतलाम के दानिश के फॉर्म हाउस पर आयोजित की गई थी। पुलिस अब फॉर्म हाउस के संचालक की तलाश में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि यहीं से ड्रग्स के सेवन और सप्लाई का बड़ा नेटवर्क संचालित हो रहा था।

पुलिस गिरफ्त में आबान शकील, बड़े नेटवर्क का खुलासा

पुलिस की गिरफ्त में आया आबान शकील मुंबई, गुजरात और गोवा में ड्रग्स सप्लाई करता था। पूछताछ में सामने आया कि उसकी मुलाकात बाबा उर्फ वैभव से हुई थी, जिसके जरिए यह नेटवर्क और मजबूत हुआ। दोनों मिलकर युवतियों को मोटी रकम देकर ड्रग्स की तस्करी करवाते थे।

 

आंटी’ कनेक्शन फिर आया सामने

इस मामले में ‘आंटी’ नाम से कुख्यात महिला का कनेक्शन भी फिर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि आंटी को छह महीने पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद उसका नेटवर्क अब भी सक्रिय बना हुआ है। आबान शकील का सीधा संबंध इसी आंटी नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है।

 

मोबाइल से मिले अहम सबूत

इंदौर ड्रग्स पार्टी में शामिल युवती के मोबाइल फोन से चैट, कॉल डिटेल और लोकेशन से जुड़े कई सबूत मिले हैं। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर पुलिस को रतलाम के फॉर्म हाउस और बाहरी राज्यों तक फैले ड्रग्स रैकेट की जानकारी मिली है।

कनाडिया थाना पुलिस कर रही गहन जांच

पूरा मामला फिलहाल कनाडिया थाना पुलिस के पास है। हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस केस में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस नेटवर्क की पूरी कड़ी उजागर होने के बाद ड्रग्स तस्करी के बड़े गिरोह पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

 

Indore Crime : महू-इंदौर रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, युवक घायल, इलाके में दहशत

Indore Crime : इंदौर/महू। महू-इंदौर रोड स्थित वेटरनरी कॉलेज के सामने शनिवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई। करीब दोपहर 1 बजे एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

 

Indore Crime : चेहरे और कंधे पर लगी गोली

Indore Crime : प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली युवक के चेहरे और कंधे पर लगी है। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

Indore Crime : गुमटी पर बैठे थे युवक, तभी चली गोलियां

Indore Crime : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय 7 से 8 युवक एक गुमटी के पास बैठे हुए थे। तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर तीन गोलियों की आवाज सुनी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

Indore Crime : पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

Indore Crime : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल घायल युवक का इलाज इंदौर में जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories