Indore Crime : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, लसूड़िया पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

0
92
Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर: इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Indore Crime : जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही संस्था में काम करते थे, जहां उनकी पहचान हुई और फिर दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। इस दोस्ती को करीब 4 से 5 साल हो चुके थे। इस दौरान युवक ने शादी का वादा कर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब बात शादी की आई, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया।

Indore Crime : थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Indore Crime : पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, इस घटना से एक बार फिर यह सवाल खड़ा हुआ है कि कार्यस्थलों पर बढ़ते ऐसे मामलों को लेकर महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता कितनी जरूरी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here