Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Indigo Flight Cancellation : रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन से...

Indigo Flight Cancellation : रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन से बरपा हंगामा, देर रात यात्रियों का फूटा गुस्सा

INDIGO
रायपुर एयरपोर्ट पर हलचल

रायपुर : देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने और कई फ्लाइट्स के घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर देर रात बड़ा हंगामा देखने को मिला, जब घंटों से इंतजार कर रहे यात्री भड़क उठे और एयरपोर्ट परिसर में जमकर नाराज़गी व्यक्त की।

देरी से उड़ानें, एयरपोर्ट पर बढ़ी अफरा-तफरी
4 दिसंबर की देर रात तक बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जाने वाली कई इंडिगो उड़ानें समय पर रवाना नहीं हो सकीं। फ्लाइट शेड्यूल बिगड़ने के कारण एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंस गए। लंबा इंतजार और अनिश्चितता के माहौल ने यात्रियों को आक्रोशित कर दिया, जिसके चलते कई लोग एयरलाइन स्टाफ से बहस करते दिखाई दिए।

Read More : Amera Coal Mine Protest : अंबिकापुर में कोल माइंस बवाल पर तगड़ा एक्शन! 150 ग्रामीणों पर FIR, ASP–SDOP हुए थे घायल

यात्रियों का आरोप—“समय पर नहीं दी जानकारी”
यात्रियों ने इंडिगो पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि न तो समय पर फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गई, न ही देरी का कोई अपडेट दिया गया।अचानक काउंटर पर फ्लाइट कैंसिलेशन का पता चलने से कई यात्रियों की मीटिंग्स, आगे की बुकिंग और यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गईं।वेटिंग एरिया में भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोग रोष जताते हुए एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते नज़र आए।

देशभर में 550 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द
4 दिसंबर को इंडिगो की 550 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं।सिर्फ दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों से ही 191 फ्लाइटें बंद रहीं।फ्लाइट रद्द होने और लगातार देरी से पूरे देश के एयरपोर्ट्स पर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा, जिससे असुविधा और तनाव बढ़ गया।

Read More : CM हाउस में BJP विधायक दल की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे नेतृत्व, कई मुद्दों पर हो रही चर्चा

इंडिगो का आधिकारिक बयान—मांगी माफी
यात्रियों की बढ़ती नाराज़गी के बीच कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर खेद जताया।एयरलाइन ने कहा—“पिछले दो दिनों में हमारे नेटवर्क में भारी व्यवधान आया है। हम यात्रियों और सभी हितधारकों से क्षमा चाहते हैं। स्थिति को सामान्य करने के लिए हम MoCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here