Wednesday, February 11, 2026
24.1 C
Raipur

India vs Australia 3rd ODI Updates : हर्षित राणा की घातक गेंदबाज़ी, ऑस्ट्रेलिया 236 पर ऑल आउट – भारत के सामने 237 रन का लक्ष्य

India vs Australia 3rd ODI Updates :  नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही इस प्रतिष्ठित वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम इस अंतिम मैच को जीतकर सीरीज में सफ़लता का रिकॉर्ड बनाना चाहती है।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जीत के लिए मिले 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा और कैप्टन शुभमन गिल मैदान में आ चुके हैं। इससे पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 236 रन बनाने में कामयाब हुई थी। चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मैट रेनशॉ सर्वोच्च स्कोरर रहे। जिन्होंने 58 गेंद में 56 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मिचेल मार्श ने 41 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से हर्षित राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

Read More : DA Hike News: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% डीए हाइक, नवंबर से मिलेगी बढ़ी सैलरी

India vs Australia 3rd ODI Updatesइससे पहले कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया पहले ही प्रतिष्ठित सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। कंगारू टीम की कोशिश रहेगी कि वो आज के मुकाबले को भी अपने नाम करके सीरीज के सभी मुकाबले अपने नाम करे, जबकि भारतीय टीम आखिरी मैच को जीतकर सम्मान के साथ यहां से विदाई लेना चाहेगी। यही वजह है कि क्रिकेट पंड़ितों को लगता है आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

भारतीय टीम की शानदार गेंदबाज़ी के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम 236 रनों पर हुई ऑल आउट!! इसी बीच मैट रेनशॉ के द्वारा खेली गई 56 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर मिचेल मार्श की सेना ने शुभमन गिल की आर्मी के सामने 237 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है! टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई ऑस्ट्रेलिया टीम ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाज़ी की और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 61 रन जोड़ा। तभी मोहम्मद सिराज ने आकर ट्रैविस हेड (29) की पारी का अंत कर दिया। वहीं एक तरफ से क्रीज़ पर रहकर कप्तान ने तेज़ गति से रन बनाना शुरू किया लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक के बाद अक्षर की पहली ही गेंद पर मिचेल मार्श (41) क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

Read More : Bihar Chunav 2025 : विकास गुजरात में, वोट बिहार से, तेजस्वी यादव का BJP पर सीधा हमला….

India vs Australia 3rd ODI Updatesतभी इनफॉर्म बल्लेबाज़ मैथ्यू शॉर्ट (30) ने पारी को समझदारी के साथ आगे बढ़ाया और टीम के स्कोर को 120 के पार ले गए लेकिन वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर वो कैच आउट हो गए। जिसके बाद एलेक्स कैरी (24) के साथ मिलकर मैट रेनशॉ ने धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया और चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। हालाँकि हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी ने बड़ा हिट लगाने का प्रयास किया और श्रेयस अय्यर के हाथों में कैच दे बैठे। इसी बीच मैट रेनशॉ (56) ने एक तरफ से संभलकर खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

वहीं सुंदर की गेंद पर रेनशॉ एलबीडबल्यू आउट हो गए। जिसके बाद हर्षित राणा ने मिचेल ओवेन (1) को भी सेट होने का मौका नहीं दिया और अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद मिचेल स्टार्क (2) तो उसके कुछ देर बाद नाथन एलिस (16) ने अपना अहम विकेट गंवा दिया। तभी कूपर कोन्नोल्ली (23) ने कुछ अहम रन अपनी टीम के लिए बनाया लेकिन हर्षित की गेंद पर वो भी कैच आउट हो गए और फिर पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 236 रनों पर सिमट गई।

Read More : MP Rewa Crime News : प्रधान आरक्षक के पति पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, पेट-हाथ में लगे चाकू…

इसी बीच भारत के लिए हर्षित राणा ने 4 विकेट निकालकर दिया जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट अपने नाम किया। वहीं सिराज, प्रसिद्ध, कुलदीप और अक्षर के हाथ 1-1 सफलता लगी। ऐसे में अब देखना होगा कि भारतीय टीम किस सोच के साथ 237 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आती है? वहीं कंगारू टीम के कप्तान किन रणनीतियों के साथ 236 रनों को डिफेंड करने की कोशिश करते हैं? तो बने रहिएगा रन चेज़ में इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए हमारे साथ।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS : माकड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन — चैलेंजर टीम बनी दूसरे सीजन की विजेता

रोशन सेन/माकड़ी। पटेल पारा, माकड़ी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds