निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब ईरान से तेल खरीदने की बजाय वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस संबंध में पहले ही एक डील का कॉन्सेप्ट तैयार कर लिया है।
ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंध और भारत की समस्या
अमेरिका ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं, जिसके कारण भारत लंबे समय से ईरान से बड़ी मात्रा में तेल नहीं खरीद पा रहा है। पहले ईरान भारत का प्रमुख तेल सप्लायर था, क्योंकि वहां का तेल सस्ता और रिफाइनरी के लिए अनुकूल था।
#WATCH | US President Donald J Trump says, “China is welcome to come in and make a great deal on oil… We’ve already made a deal. India is coming in, and they’re going to be buying Venezuelan oil as opposed to buying it from Iran. So, we’ve already made the concept of the… pic.twitter.com/278HCUHg5V
— ANI (@ANI) February 1, 2026
अमेरिका की नई रणनीति और वेनेजुएला में बदलाव
ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अमेरिका ने वेनेजुएला की सत्ता पर नियंत्रण कर लिया है और गिरफ्तार राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सहयोगी डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में रहने की इजाज़त दी है। उन्होंने कहा कि रोड्रिग्ज अमेरिका की शर्तों का पालन करेंगी।
Read More : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! बदले IPS अधिकारियों के एम्पैनलमेंट नियम
डेल्सी रोड्रिग्ज और पीएम मोदी की वार्ता
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। बातचीत में ऊर्जा, व्यापार, निवेश और डिजिटल टेक्नोलॉजी सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
भविष्य में भारत-वेनेजुएला रिश्तों को मजबूती
प्रधानमंत्री मोदी ने फोन वार्ता के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देशों ने भविष्य में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। विदेश मंत्रालय ने भी बताया कि बातचीत में व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि और लोगों के आपसी संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार किया गया।











